Gonda News: सभी पीएचसी पर लगेगा मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला
गोंडा, अगस्त 8 -- Gonda News: गोण्डा। जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा मिलेगी। मरीजों की जांच कर आवश्यकतानुसार दवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं और बचाव के उपायों की जानकारी भी दी जाएगी। अधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएं। मेले में चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की मौजूदगी रहेगी। यह भी पढ़ें- Bahraich News: आज आयोजित होगा मुख्यमंत्री आरोग्य मेला
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.