Gonda News: सभासद का पालिका पर विकास में भेदभाव का आरोप
गोंडा, अगस्त 6 -- Gonda News: गोंडा, संवाददाता। नगर पालिका परिषद में जनप्रतिनिधियों के साथ भेदभाव और जनता की अनदेखी का आरोप लगा है। कांग्रेस नेता व सभासद शाहिद अली कुरैशी ने कहा कि उनके वार्ड महाराजगंज में जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए 1 करोड़ 30 लाख रुपये का एस्टीमेट बनकर तैयार है, लेकिन पालिका प्रशासन ने जानबूझकर उसका डीपीआर शासन को नहीं भेजा। सभासद के अनुसार निजाम रैनी के मकान से राम आसरे के मकान, बसुरिया पुलिया नाला से मलयाना पुलिया, सुभाष नगर होते हुए बाल्मीकि बस्ती तक कच्चे नाले को आरसीसी में बदलने का प्रस्ताव है। अवर अभियंता से एस्टीमेट भी बनवाया गया, लेकिन फाइल आगे नहीं बढ़ी। कुरैशी ने कहा कि दूसरी तरफ वार्ड 14, 16, 19 और 22 के लिए बीते चार मई को नगर पालिका की ओर से निविदा सूचना जारी कर जल निकासी का काम शुरू कर दिया गया है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.