Gonda News: सफाई में लापरवाही पर सफाईकर्मी से जवाब तलब
गोंडा, अगस्त 10 -- Gonda News: गोण्डा। नवाबगंज विकासखंड के सरायखत्री में सफाई कार्य में लापरवाही और अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना पर डीपीआरओ ने सफाईकर्मी पट्टू लाल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष राधेश्याम उर्फ पप्पू राजभर ने आठ अगस्त को शिकायत की थी कि गांव और विद्यालय परिसर में नियमित सफाई नहीं होने से गंदगी फैली है। डीपीआरओ ने तीन दिन में साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण मांगा है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। यह भी पढ़ें- Gonda News: ड्यूटी से गायब सफाईकर्मी पान-गुटखा खाते मिला, नोटिस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.