Gonda News: सफाई में लापरवाही पर महिला कर्मी निलंबित
गोंडा, अगस्त 31 -- Gonda News: गोण्डा। तैनाती गांव में नियमित साफ-सफाई न करने और कारण बताओ नोटिस का जवाब न देने पर रूपईडीह ब्लॉक के राजस्व ग्राम सहजनवां की सफाईकर्मी रीता देवी को डीपीआरओ जीडी जैन ने निलंबित कर दिया है। विनय कुमार पाण्डेय की शिकायत पर गत 20 अगस्त को उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया था, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। उन पर पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही और उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना का आरोप है। निलंबन अवधि में उन्हें एडीओ पंचायत रूपईडीह से संबद्ध किया गया है। मामले की जांच एडीओ पंचायत मुजेहना को सौंपी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.