गोंडा, अगस्त 17 -- Gonda News: गोण्डा। विकासखंड मुजेहना के ग्राम बेलहरी में सफाई कार्य में लापरवाही पर सफाईकर्मी जोग भास्कर का अगस्त माह का वेतन रोकने की संस्तुति की गई है। जिला पंचायत राज अधिकारी जीडी जैन ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर एक सप्ताह में स्पष्टीकरण मांगा है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर मिली शिकायत की जांच में गांव में नियमित सफाई न कराने और बिना कार्य किए आख्या प्रस्तुत करने की पुष्टि हुई। डीपीआरओ ने तैनाती ग्राम में नियमित उपस्थित होकर सफाई कार्य करने के निर्देश दिए हैं। संतोषजनक जवाब न मिलने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...