Gonda News: सफाई कर्मचारी संघ इंटियाथोक के ब्लॉक अध्यक्ष बने विनय शुक्ल
गोंडा, जुलाई 26 -- Gonda News: मेहनौन, संवाददाता । विकासखंड इंटियाथोक के ब्लॉक सभागार में सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष विनोद मिश्रा व जिला संरक्षक सन्तराम वर्मा के अगुवाई में सफाई कर्मचारियों की एक बैठक आहूत की गई। बैठक में सफाई कर्मचारियों की समस्याओं से जिलाध्यक्ष को अवगत कराया गया। बैठक में विकासखंड इंटियाथोक में सफाई कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से विनय शुक्ल को अध्यक्ष, चन्दन तिवारी को महामंत्री, विजय वर्मा को कोषाध्यक्ष, धर्मेंद्र प्रताप को संगठन मंत्री,आशाराम यादव को संप्रेषक व दिवाकर नाथ को वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। जिलाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने सभी मनोनीत पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वह संगठन के संविधान, नियमों एवं उद्देश्यों का पालन करते हुए संगठन की गरिमा बनाए रखें तथा कर्मचारियों के हित में पूर्ण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.