गोंडा, अक्टूबर 18 -- Gonda News: ​कटरा बाजार /रूपईडीह। समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद लखनऊ से लौटे जिपं सदस्य भवानी भीख शुक्ल का उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। सैकड़ों वाहनों के विशाल काफिले के साथ आने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला। समर्थकों ने स्वागत करते हुए जबरदस्त नारेबाज़ी करते हुए उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। रविवार को ​लखनऊ अपने घर से आने की खबर लगते ही कार्यकर्ता चौराहे चौराहे पर इकट्ठा होने लगे। समर्थकों ने करनैलगंज, पहाड़ापुर, कटरा बाजार, रामापुर, कौड़िया, आर्यनगर, गोकरण शिवाला के साथ पहुंचे पृथ्वीनाथ मंदिर और झालीधाम पर भव्य स्वागत किया। कटरा पहुंचने पर भवानी भीख शुक्ल ने ऐतिहासिक हनुमान गढ़ी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद मांगा।इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के विधा...