गोंडा, जुलाई 15 -- Gonda News: मनकापुर, संवाददाता। थानाक्षेत्र में भिटौरा गांव के मजरा मूसेगंज स्थित पेट्रोल पंप के पास मंगलवार देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने युवक के पिता की तहरीर पर अज्ञात चार पहिया वाहन के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बलरामपुर जिले के रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के सरैया खास निवासी अजय चौहान (23) पुत्र नीबर चौहान मंगलवार रात अपने दोस्त अंकित भारती (20) निवासी ग्राम अम्बरपुर खेसरी थाना मनकापुर के साथ बाइक से थाना वजीरगंज क्षेत्र के ग्राम चौखट स्थित अपनी ससुराल पत्नी उर्मिला से मिलने जा रहा था। रात करीब नौ से दस बजे के बीच मूसेगंज स्थित पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे किसी चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर ...