गोंडा, सितम्बर 17 -- Gonda News: परसपुर (गोंडा)। थाना क्षेत्र के ग्राम सुसुंडा में गुरुवार दोपहर बाद धर्मनगर चौराहे के समीप चौपहिया वाहन की टक्कर से बाइक पर पिता और दादी के संग बैठी बारह वर्षीय सानिया की मौत हो गई। वहीं पिता रहमत अली व दादी इस्लामा गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। स्थानीय पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तीनों को परसपुर सीएचसी पहुंचाया। अधीक्षक डॉ लवकेश शुक्ला ने बताया कि सीएचसी लाने से पहले सानिया की मौत हो चुकी थी। वहीं मासूम के पिता फिदा हुसैन और मां इस्लाम पत्नी रहमत अली का सीएचसी पर उपचार चल रहा है। तीनो थाना उमरीबेगमगंज के ग्राम सिसई सालपुर के निवासी हैं। घर से निकले सभी एक बाईक से परसपुर के त्योरासी -टुकलहन पुरवा में आयोजित एक धार्मिक आयोजन में जा रहे थे। धर्मनगर चौराहे के पास मंगुरा मोड...