Gonda News: सड़क हादसे में छात्रा समेत दो घायल, एक अयोध्या रेफर
गोंडा, अक्टूबर 12 -- Gonda News: नवाबगंज (गोंडा) संवाददाता। क्षेत्र मे सोमवार के सुबह हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक छात्रा समेत दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने अयोध्या मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पहली घटना सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे की है। नगर के चांईटोला मोहल्ला निवासी मोहम्मद सैफ 30 बाइक से अपने घर जा रहे थे। कोल्ड स्टोरेज तिराहे से थाना चौराहा जाने वाले मार्ग पर एक नर्सिंग होम के पास कार को ओवरटेक करते समय उनकी बाइक कार की साइड लगने से टकरा गई। इससे वह बाइक समेत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें सीएचसी पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें अयोध्या मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.