Gonda News: सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
गोंडा, अगस्त 17 -- Gonda News: धानेपुर, संवाददाता। नगर पंचायत धानेपुर निवासी 35 वर्षीय राकेश विश्वकर्मा की घर के सामने हुए सड़क हादसे में घायल हो गए थे। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान रविवार को उनकी मौत हो गई। हादसे में युवक की मौत की खबर मिलते ही घर-परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, एक अगस्त को राकेश विश्वकर्मा अपने घर के सामने मौजूद थे। इसी दौरान एक बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उनका इलाज चल रहा था। रविवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। राकेश की मौत से उनकी मां, बड़ी मां और छोटे भाई राजेश समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। परिवार में मातम पसरा हुआ है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.