Gonda News: सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर, साथी को आईं चोटें
गोंडा, अगस्त 6 -- Gonda News: खरगूपुर,संवाददाता। दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और साथी को मामूली चोटे आई। घायल को मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि बुधवार देररात शाद अंसारी (20) तथा आजाद अंसारी (25)निवासी खरगूपुर इमिलिया वीरपुर से बाइक द्वारा घर वापस आ रहे थे। खरगूपुर वीरपुर मार्ग पर मस्जिदिया गांव के निकट ईदगाह के पास बाइक चालक शाद अंसारी बारिश के कारण नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे खड़ी एक अन्य बाइक से टकरा गया। दुर्घटना में शाद को सिर में गंभीर चोट आई तथा दूसरा साथी आजाद को मामूली चोटे आई। परिजनों ने गंभीर रूप से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां स्थित नाजुक होने पर प्राथमिक इलाज के उपरांत उसे लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहां स्थिति नाजुक बताई जाती है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.