Gonda News: सड़कों पर छुट्टा जानवरों के कारण हादसे की आशंका
गोंडा, सितम्बर 12 -- Gonda News: गोण्डा। बेलसर-गोण्डा मार्ग पर तिवारी बाजार और मंडैया तिराहे के पास सड़कों पर छुट्टा मवेशियों का जमावड़ा राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। सड़क के बीच और किनारे बैठे मवेशियों के कारण वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाना पड़ता है। तेज रफ्तार वाहनों के बीच मवेशियों के आ जाने से हादसे की आशंका बनी रहती है। लोगों का कहना है कि रात के समय समस्या और बढ़ जाती है। ग्रामीणों ने जिम्मेदार विभाग से छुट्टा मवेशियों को हटवाने और सड़क को सुरक्षित कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.