Gonda News: सड़कों की पटरियों पर उगी झाड़ियां बनी हादसों का सबब
गोंडा, नवम्बर 3 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। जिले की ग्रामीण सड़कों की पटरियों पर उगी झाड़ियां राहगीरों के लिए मुसीबत बन गई हैं। बारिश के मौसम में तेजी से बढ़ीं झाड़ियों ने सड़कों के किनारे तक कब्जा जमा लिया है। कई जगह मोड़ों पर झाड़ियों के कारण सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते। ऐसे में तीव्र मोड़ हादसों को दावत दे रहे हैं। सबसे ज्यादा खतरा दोपहिया वाहन चालकों और राहगीरों को बना हुआ है। बेलसर-गोण्डा मार्ग से नकहा जाने वाली प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क, पश्चिम पुरवा, ढोंगवा ग्राम से मंगूरा बाजार और लखनऊ हाईवे से कटरा बालपुर मार्ग समेत दर्जनों सड़कों की पटरियों पर झाड़ियां उगी हुई हैं। इन झाड़ियों में छुट्टा मवेशियों के झुंड बैठे रहते हैं। सड़क से गुजरते समय अचानक मवेशियों के सामने आ जाने से वाहन चालक संतुलन खो देते हैं। इससे दुर्घट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.