गोंडा, नवम्बर 7 -- Gonda News: मेहनौन, संवाददाता। गोंडा-बढ़नी रेलवे प्रखंड पर अर्जुनपुर रेलवे क्रॉसिंग के समीप शनिवार सुबह एक युवक का क्षत-विक्षत शव रेल ट्रैक पर मिलने से हड़कंप मच गया। युवक की पहचान लखनीपुर पंचायत के मखदूम पुरवा निवासी विक्रम (18) पुत्र अयोध्या प्रसाद के रूप में हुई है। शनिवार की सुबह ग्रामीण जब खेत की ओर जा रहे थे तो उन्होंने रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा देखा। सूचना पर डायल 112, इटियाथोक पुलिस व रेलवे पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जा रहा है कि युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से नहीं हुई है। स्टेशन मास्टर अनीस श्रीवास्तव ने बताया कि किसी भी ट्रेन के लोको पायलट ने घटना की सूचना मेमो द्वारा नहीं दी है। मौके से मृतक के पास से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई। परिजनों के अनुसार वि...