Gonda News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला युवक का शव
गोंडा, जुलाई 23 -- Gonda News: परसपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम पसका के पूरे इकनिया मांझा में गुरुवार को 30 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में छप्पर के बड़ेर से नायलॉन की रस्सी के सहारे लटका हुआ मिला है। सूचना पर स्थानीय पुलिस तथा जिला मुख्यालय से पहुंची फील्ड यूनिट ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के अनुसार बुधवार शाम तक सब कुछ सामान्य था। रात में भोजन करने के बाद बुचनू पासवान पुत्र गोली पासवान सोने चला गया। गुरुवार भोर में उसका शव फंदे से लटका मिला, जिसके बाद परिजनों ने उसे नीचे उतारकर पुलिस को सूचना दी। घटना से परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस मृतक के परिजनों एवं आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.