Gonda News: संदिग्ध हालात में अधेड़ की मौत, हत्या की आशंका
गोंडा, अक्टूबर 30 -- Gonda News: बेलसर, संवाददाता। तरबगंज थाना क्षेत्र के आजाद नगर कस्बे में गुरुवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक 55 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में खलबली मच गई। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने मृतक के साथ रह रही एक महिला को हिरासत में लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बताया जाता है कि परसपुर थाना क्षेत्र के खरथरी मंगराइच निवासी परशुराम (55) आजाद नगर कस्बे में स्थित एक ढाबे पर चाय-पानी देने का काम करते थे। गुरुवार रात उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की।परिजनों ने परशुराम की मौत को लेकर हत्या की आशंका जताई है। हालांकि, अभी तक मौत के कारणों का स्पष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.