गोंडा, अक्टूबर 8 -- Gonda News: गोण्डा। पुलिस ने साइबर अपराधों से बचाव व डिजिटल सुरक्षा के प्रति आमजन से जागरूक रहने की अपील की है। साइबर ठगी होने की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें। पुलिस के मुताबिक व्हाटसएप पर प्राप्त होने वाले किसी भी संदिग्ध लिंक, एपीके, पीडीएफ, जिप अथवा अनजान फाइल को बिना सत्यापन के डाउनलोड अथवा ओपन न करें। केवाईसी अपडेट, नौकरी, लोन अथवा अन्य किसी बहाने से भेजे गए संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें तथा किसी अनजान व्यक्ति के साथ बैंकिंग अथवा व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...