गोंडा, अगस्त 16 -- Gonda News: कटराबाजार , संवाददाता। शनिवार को थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर सात में संदिग्ध परिस्थितियों में बाइस वर्षीय विवाहिता की मौत हो गयी। पति की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बाबूपुर निवासी बब्लू ने बताया कि अपनी बहन संजू की शादी तीन साल पहले वार्ड नंबर सात शंकर पुरवा निवासी शिवम तिवारी के साथ किया था। शनिवार सुबह सूचना मिली कि संजू की मौत हो गई है। मौके पर जाकर देखा तो मेरी बहन का शव बेड पर पड़ा था। निरीक्षक अपराध मनोज पाठक ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।फोरेंसिक टीम ने पहुंच कर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...