गोंडा, अगस्त 20 -- Gonda News: तरबगंज, संवाददाता। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के अवसर पर गुरुवार को क्षेत्र के आठ ग्राम पंचायतों में समरसता संकल्प अभियान के तहत श्रद्धा और उल्लास के साथ कलश यात्रा निकाली गईं। ढोल-नगाड़ों के साथ निकली यात्रा बड़ी संख्या में लोगों ने प्रतिभाग किया। तरबगंज मंडल की ग्राम पंचायत चंदीपुर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक प्रेम नारायण पांडेय ने कार्यकर्ताओं के साथ सम्मिलित होकर संत रविदास जी के समरसता, समानता और सामाजिक सद्भाव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। विधायक ने कहा कि गुरु रविदास जी ने समाज को जात-पात, भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता और समरसता का पाठ पढ़ाया। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: संत रविदास की 650वीं जयंती पर लखीसराय में निकली कलश यात्रा उनके विचार आज ...