गोंडा, अक्टूबर 15 -- Gonda News: करनैलगंज। श्री धनुषयज्ञ महोत्सव समिति, सकरौरा की वार्षिक बैठक में नवीन कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। इसमें संतोष कुमार पांडेय को अध्यक्ष और रोहित जायसवाल को महामंत्री चुना गया। बुधवार देर शाम रामधन निषाद की अध्यक्षता में आयोजित बैठक का शुभारंभ पं. निलेश मिश्र के मंगलाचरण से हुआ। सतेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, अवनीश सोनी पीटर, आकाश कसौधन और अंशुल शुक्ला उपाध्यक्ष चुने गए। सचिन सोनी उर्फ भोला को कोषाध्यक्ष तथा राकेश कुमार मिश्र एडवोकेट को लेखा निरीक्षक बनाया गया। मंत्री पद पर मोनू जायसवाल, डॉ. अजय कुमार श्रीवास्तव, सुनील कश्यप, गंगेश्वर वैश्य और अंकित दीक्षित चुने गए। इसके अलावा व्यवस्थापक, स्वागताध्यक्ष, लीला निर्देशक और संरक्षक पदों पर भी सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई। नई कार्यकारिणी से आगामी धार...