Gonda News: श्रीअन्न उपजाएं, धान की सीधी बुआई करें किसान
गोंडा, जुलाई 2 -- Gonda News: गोण्डा। लाल बहादुर शास्त्री कृषि विज्ञान केंद्र, गोपालग्राम में अलनीनो के संभावित प्रभावों एवं खरीफ फसलों के वैज्ञानिक प्रबंधन पर किसान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षता कर रहे केंद्राध्यक्ष डॉ. सीएम त्रिपाठी ने किसानों को कम अवधि व सूखारोधी किस्मों का चयन, धान का रकबा घटाकर दलहन, तिलहन व श्रीअन्न की खेती तथा धान की सीधी बुवाई (डीएसआर) तकनीक अपनाने की सलाह दी। गृह वैज्ञानिक ममता त्रिपाठी ने श्रीअन्न के पोषण लाभ बताए। डॉ. आशीष कुमार पांडेय, डॉ. अभिषेक मिश्रा और डॉ. सुधांशु ने बीज उपचार, एकीकृत कृषि-पशुपालन एवं मौसम आधारित खेती पर जानकारी दी। कार्यक्रम में शशिबाला सिंह, हरिपाल सिंह सहित 65 किसानों ने भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.