Gonda News: श्रमदान कर चमकाया गांव, संपर्क मार्ग की झाड़ियां काटकर की सफाई
गोंडा, अक्टूबर 25 -- Gonda News: करनैलगंज, संवाददाता। विकासखंड हलधरमऊ की ग्राम पंचायत सोनवार के मजरे भैरवपुरवा में ग्रामीणों को आवागमन की दुश्वारियों से जूझना पड़ रहा था । गांव को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग पर झाड़-झंखाड़ और जंगली घास उगने से रास्ता दुर्गम हो गया था । वर्षों पहले मार्ग पर लगे कट स्टोन भी टूट चुके थे । कई बार ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान सहित क्षेत्रीय विधायक से संपर्क मार्ग पर सीसी रोड निर्माण की मांग की, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। रविवार को जिम्मेदारों की उदासीनता से परेशान गांव के बच्चों और युवाओं ने खुद ही मोर्चा संभाल लिया। सभी ने श्रमदान कर गांव की सफाई की और संपर्क मार्ग के किनारे उगी झाड़ियों को काटकर रास्ते को साफ किया। युवाओं की इस पहल की ग्रामीणों ने सराहना की जा रही है । ग्रामीणों का कहना है कि गांव में जगह-जग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.