गोंडा, नवम्बर 3 -- Gonda News: करनैलगंज, संवाददाता। भंभुआ बाजार स्थित किसान इंटर कॉलेज में सोमवार की रात श्री श्याम परिवार की ओर से भव्य श्याम संकीर्तन महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर बाबा खाटू श्याम के दरबार में हाजिरी लगाई। भजन-कीर्तन और बाबा के जयकारों से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने बाबा खाटू श्याम के दरबार के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। देर रात तक चले संकीर्तन में भक्त भक्ति गीतों पर झूमते रहे और बाबा के जयकारे लगाते रहे। महोत्सव में कानपुर के म्यूजीशियन कश्यप ब्रदर्स के संगीत संयोजन में गोंडा के पंकज निगम, मुंबई के प्रमोद त्रिपाठी और फतेहपुर के ...