गोंडा, अक्टूबर 27 -- Gonda News: नवाबगंज, संवाददाता। कस्बे में आर्य समाज का तीन दिवसीय शताब्दी समारोह की शुरुआत मंगलवार सुबह यज्ञ और नगर शोभायात्रा से हुई। यात्रा की शुरुआत कस्बे के आर्य समाज मन्दिर से हुई। इसमें डीएवी कालेज, आर्य समाज, दयानन्द और शास्त्री शिक्षा निकेतन के हजारों छात्र-छात्राओं ने लिया। पूरे नगर का भ्रमण करने के पश्चात डीएवी कालेज परिसर में ध्वजारोहण के साथ यात्रा का समापन हुआ। तीन दिनों तक चलने वाले इस शताब्दी समारोह में प्रतिदिन दोपहर और शाम को डीएवी कालेज मे वैदिक संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए भजन और प्रवचन के सत्र सचालित होंगे। संस्था के प्रधान सत्य प्रकाश आर्य ने बाताया की समारोह में वैदिक विद्वानों में स्वामी सच्चिदानन्द जयपुर राजस्थान, डॉ. श्रुति कीर्ति आर्या कानपुर और भजनोपदेशक दिनेश पथिक अमृतसर के शिरकत करेंगे...