गोंडा, नवम्बर 10 -- Gonda News: उमरी बेगमगंज। थाना क्षेत्र के शिवागंज बाजार में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक के साथ मारपीट करने और मुकदमा दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। घटना के अनुसार शिवागंज बाजार निवासी श्रवण कुमार पुत्र सतपाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि पुरानी बात को लेकर सोनौली मोहम्मदपुर निवासी शिवा सिंह पुत्र लल्लू सिंह और तीन अज्ञात लोगों ने मिलकर शिवागंज चौराहे पर उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि इसके बाद भी उसे लगातार धमकियां दी जा रही हैं। आरोपितों की ओर से मुकदमा दर्ज कराने या थाने जाने पर घर पहुंचकर जान से मारने की धमकी दी जाती है। थाना अध्यक्ष पवन कुमार मिश्रा ने बताया कि श्रवण कुमार की तहरीर पर मुक...