Gonda News: शिक्षक के निलंबन की सूचना पर भड़के बच्चों का प्रदर्शन
गोंडा, अगस्त 6 -- Gonda News: बभनजोत, संवाददाता। क्षेत्र के केशवनगर ग्रन्ट में स्थित घिसई राम कृषक लघु माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को शिक्षक अख्तर अली के कथित निलंबन की सूचना मिलते ही विद्यालय का माहौल गरमा गया। सैकड़ों छात्र-छात्राएं कक्षाओं से बाहर निकल आए और पढ़ाई का बहिष्कार करते हुए शिक्षक की बहाली की मांग करने लगे। विद्यालय परिसर में घंटों बच्चों का प्रदर्शन चलता रहा। उधर, बीएसए ने कहा कि शिक्षक के निलंबन के संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी। सहायक अध्यापक अख्तर अली का कहना है कि विद्यालय आते समय एक छात्र कीचड़ में गिर गया था, जिसके कपड़े गंदे हो गए थे। यह भी पढ़ें- Khagaria News: छात्रा से अभद्र व्यवहार पर स्कूल में हंगामा, की तोड़फोड़ उन्होंने छात्र को घर जाकर कपड़े बदलकर आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.