Gonda News: शिक्षकों ने आपसी सहयोग से छात्र-छात्राओं को बांटी यूनिफार्म
गोंडा, अगस्त 13 -- Gonda News: वजीरगंज। शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय दुर्जनपुर घाट द्वितीय में प्रधानाध्यापिका आयशा जमाल ने साथी शिक्षकों के सामूहिक सहयोग से स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उपस्थित 50 छात्र-छात्राओं को यूनिफार्म वितरित किया। विद्यालय में 85 बच्चे नामांकित हैं। गुरुवार को 50 से अधिक छात्र उपस्थित रहे जिन्हें ड्रेस वितरित किया गया। प्रधानाध्यापिका ने शिक्षिका स्वाति सिंह, अशोक सिंह और साधना कनौजिया के साथ सभी को ड्रेस बांटा। प्रधानाध्यापक ने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों के लिए जूते मोजे व अन्य जरूरी सामान खरीदकर पढ़ाई में सहयोग करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.