Gonda News: शार्ट सर्किट से लगी आग में हजारों का सामान जला
गोंडा, अगस्त 27 -- Gonda News: खरगूपुर, संवाददाता। शॉर्ट सर्किट से होटल में आग लगने से हजारों रुपये का सामान जल गया। क्षेत्रीय लेखपाल काली प्रसाद ने बताया कि मौके पर पहुंच कर क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजी जाएगी। ग्राम पंचायत पिपरा भोधर के मजरा सोनहरिया निवासी कृष्णा प्रसाद गोस्वामी ने बताया कि वह खरगूपुर-इटियाथोक मार्ग पर बालपुर गांव के पास नानबाबू गोस्वामी के मकान में किराए पर होटल का कार्य करते हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार रात 9:00 बजे दुकान बंद करके घर चले गये थे। सुबह 3:00 बजे अचानक पड़ोसी के फोन करने पर दुकान पहुंचा तो देखा कि शार्ट सर्किट से लगी आग से फ्रिज, इनवर्टर, बैट्री, मिक्सर समेत हजारों रुपये का सामान जल गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.