Gonda News: शादी का झांसा देकर मुकरा, अगवा करने का मुकदमा दर्ज
गोंडा, सितम्बर 11 -- Gonda News: नवाबगंज, संवाददाता। शादी का झांसा देकर महिला का अपहरण करने और बाद में शादी से इनकार कर उसके फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने का युवक पर संगीन आरोप लगा है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण और डराने-धमकाने की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिल्ली निवासी 30 वर्षीय महिला ने बताया कि उसका मायका वजीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में है। 20 जुलाई को वह दोपहर करीब 12 बजे नवाबगंज कस्बे स्थित एक निजी अस्पताल में दवा लेने आई थी। आरोप है कि इसी दौरान थाना क्षेत्र के महंगूपुर के बखिरा निवासी खुशीराम यादव ने फोन के जरिए उससे संपर्क किया और शादी करने वादा कर अपने साथ ले गया। पीड़िता का आरोप है कि बाद में युवक ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद वह उसे डराने-धमकाने लगा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.