Gonda News: शांति भंग की आशंका में 13 लोग गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए
गोंडा, जुलाई 11 -- Gonda News: उमरी बेगमगंज। पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शनिवार को अलग-अलग मामलों में कुल 13 लोगों को गिरफ्तार कर शांति भंग के आरोप में न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार किए गए लोगों में सलमान बरौली डीह, अनादि त्रिपाठी, हैप्पी सिंह निवासीगण आदमपुर, रोहित जायसवाल पहलवान पुरवा, पकवानगांव ललित मिश्रा, दिवांश मिश्रा निवासीगण डिक्सिर, अंकित, नीरज, बाबादीन तिवारी, संजय तिवारी निवासीगण पूरेडाल सुभाष कुमार, बाबूदास दोनों बहुवन मदार माजा, थाना परसपुर तथा सत्यनारायण उमरी जेठासी शामिल हैं। प्रभारी निरीक्षक चन्दन कुमार के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक रविन्द्र प्रसाद, शिवनाथ गुप्ता, जनार्दन सिंह, बृजेश यादव समेत पुलिस टीम शामिल रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.