गोंडा, नवम्बर 10 -- Gonda News: तरबगंज, संवाददाता। थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव में शराब के नशे में हुई मारपीट में दो लोग घायल हो गए। साधु ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि सोमवार की शाम करीब सात बजे गांव के ही लोकाई रामतेज और फूलमती शराब के नशे में अपशब्द बोल रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया और समझाने की कोशिश की तो दोनों ने लाठी से हमला कर दिया। लाठी लगने से साधु का सर फूट गया। बीच-बचाव करने आए उसके भतीजे अभय को भी लाठी मार दी गई, जिससे उसके सिर में भी चोट आई है। कोतवाल श्रीधर पाठक ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...