गोंडा, अक्टूबर 13 -- Gonda News: मनकापुर, संवाददाता। मनकापुर कोतवाली के मछली बाजार चौकी क्षेत्र में सोमवार रात चोरों से शटर उठाकर लाखों के सोने-चांदी के जेवर और हजारों की नकदी पार कर दी। सुबह परिवार को घटना की जानकारी हुई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना किया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि मछली बाजार चौकी क्षेत्र के मछली गांव नानकार का मजरा राजापुर में मनीष गुप्ता का परिवार रोज की तरह खाना खाकर सो गया। बताया जा रहा है कि उनके घर में शटर से लगी दुकान बनी है। यह भी पढ़ें- Kannauj News: छत के रास्ते घर में घुसे चोर, नकदी समेत लाखों के जेवरात पार सोमवार रात किसी समय शटर उठाकर चोर घर में दाखिल हो गए। घर में रखे सोने-चांदी के जेवर और करीब 14500 र...