गोंडा, अगस्त 16 -- Gonda News: गोण्डा। बहराइच रोड स्थित गोली बड़ा पाव रेस्टोरेंट में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की नगर कार्यसमिति की बैठक प्रांतीय संगठन मंत्री जगदीश रायतानी की अध्यक्षता में हुई। तीन सितंबर को संगठन के स्थापना दिवस पर लखनऊ में प्रस्तावित व्यापारी महाकुंभ और स्वदेशी जागरण कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा कर जिम्मेदारियां सौंपी गईं। जिला अध्यक्ष भूपेंद्र प्रकाश आर्य, महामंत्री शिवकुमार सोनी, प्रभारी हामिद अली राईनी, अवध क्षेत्र प्रभारी हरि सिंह, राहत अली, रानी शहजादे, राजेंद्र सिंह, अतीक मीनाई, दिलीप अग्रवाल, कैलाश लेडवानी, मुकेश शुक्ला, ऋषभ अग्रवाल, वरदान मल्होत्रा, कप्तान सिंह, प्रदीप सिंह, रणजीत सिंह व धनंजय तिवारी मौजूद रहे। 25 अगस्त को झूलेलाल धर्मशाला में जिला बैठक होगी। यह भी पढ़ें- Gonda News: व्यापारी महाकुंभ क...