Gonda News: वोटर लिस्ट से नाम काटने को लेकर सपा ने खोला मोर्चा
गोंडा, नवम्बर 3 -- Gonda News: तरबगंज, संवाददाता। विधानसभा क्षेत्र तरबगंज की मतदाता सूची के एसआईआर के दौरान फर्जी शिकायतों के जरिए वैध मतदाताओं के नाम कटवाने का मामला गरमा गया है। समाजवादी पार्टी के नेताओं ने मंगलवार को उप जिलाधिकारी तरबगंज को ज्ञापन सौंपकर इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि क्षेत्र में कुछ लोग राजनीतिक द्वेष के चलते प्रारूप-11 के माध्यम से शिकायतें कर रहे हैं। इन शिकायतों में पीढ़ी दर पीढ़ी गांव में रह रहे लोगों को भी बाहरी बताकर उनका नाम सूची से हटवाने का प्रयास किया जा रहा है। सपा नेताओं का कहना है कि इस तरह की फर्जी शिकायतों से गरीब, मजदूर और कमजोर वर्ग के मतदाता सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। ज्ञापन देने पहुंचे सपा के पूर्व प्रत्याशी रामभजन चौबे, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.