Gonda News: वोटर की सुविधा के मुताबिक हो मतदेय स्थलों का संभाजन
गोंडा, जुलाई 16 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। जिले में आगामी चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के सम्भाजन (रैशनलाइजेशन) के संबंध में जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप मतदेय स्थलों के निर्धारण, पुनर्गठन एवं आवश्यक संशोधनों पर विस्तृत चर्चा की गई। डीएम ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की सफलता के लिए मतदाताओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिए सभी कार्य पूरी पारदर्शिता और निर्धारित मानकों के अनुरूप किए जाएं। बैठक के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों से मतदेय स्थलों के सम्भाजन से संबंधित सुझाव एवं आपत्तियां प्राप्त की गईं। यह भी पढ़ें- Banda News: 300 से कम मतदाता वाले स्थल हों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.