गोंडा, अगस्त 16 -- Gonda News: धानेपुर, संवाददाता। धानेपुर थाना क्षेत्र के उजैनी कला निवासी सुधई उर्फ गैसे (46) का शव शनिवार को काशीपुर गांव के निकट विसुही नदी में  थाना मोतीगंज क्षेत्र में मिला। सूचना पर पहुंची धानेपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस गोंडा भेज दिया है। शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताया जाता है कि सुधई उर्फ गैसे 12 अगस्त की सुबह करीब सात बजे घर से दवा लेने के लिए गोंडा जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा । परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शुक्रवार 14 अगस्त को उनकी पत्नी संजू देवी ने धानेपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस मामला दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही थी। इसी बीच शनिवार को शव मिलने से घर परि...