गोंडा, अक्टूबर 1 -- Gonda News: गोंडा। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत 25 ट्रेडों में 10 दिवसीय प्रशिक्षण के बाद उन्नत टूलकिट के लिए अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया गया है। उपायुक्त उद्योग बाबूराम ने बताया कि पांच अक्तूबर को बढ़ई, छह को लोहार, सात को राजमिस्त्री तथा आठ को को को नाई, मोची व धोबी ट्रेड का साक्षात्कार प्रस्तावित है। साक्षात्कार पूर्वान्ह 11:00 बजे से जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र में होगा। अभ्यर्थी नियत समय पर साक्षात्कार में प्रतिभाग करने का कष्ट करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...