Gonda News: विश्वकर्मा महासंघ ने नीट में सफल प्रतिभाओं का किया सम्मान
गोंडा, जुलाई 21 -- Gonda News: गोण्डा। अखंड विश्वकर्मा महासंघ भारत ने राष्ट्रीय धर्मगुरु आचार्य जयप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में नीट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली श्वेता शर्मा और रमन शर्मा को सम्मानित किया। बेलसर के पाण्डेपुर गांव में ब्लॉक महासचिव सत्यदेव शर्मा की पुत्री श्वेता शर्मा और मनकापुर में विजय कुमार शर्मा के पुत्र रमन शर्मा को प्रतीक चिन्ह व पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दी गई। प्रदेश महासचिव दुर्गेश विश्वकर्मा, जिलाध्यक्ष जयलाल शर्मा, जिला सचिव बालकराम विश्वकर्मा, तहसील उपाध्यक्ष रामशंकर शर्मा, ब्लॉक महासचिव देव प्रकाश विश्वकर्मा व भारत राम विश्वकर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.