Gonda News: विवाहिता-बच्चे को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार
गोंडा, सितम्बर 24 -- Gonda News: मेहनौन, संवाददाता। कोतवाली इटियाथोक पुलिस ने विवाहित महिला व उसके करीब तीन वर्षीय बच्चे को बहला-फुसलाकर ले जाने तथा दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को गुरुवार को गोण्डा-बहराइच मार्ग पर खिरौरा रेलवे क्रॉसिंग के पास से पकड़ा। पुलिस के अनुसार इटियाथोक क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया था कि उसकी पुत्री की शादी वर्ष 2022 में धानेपुर थाना क्षेत्र के विवेक शुक्ला के साथ हुई थी। पारिवारिक विवाद और दहेज की मांग को लेकर दोनों पक्षों के बीच न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है। आरोप है कि बीते पांच मार्च को करीब एक बजे उसकी पुत्री और करीब तीन वर्षीय बच्चा घर से निकले। दोनों को विवेक व अन्य लोग बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। तहरीर के आधार पर इटियाथोक पुलिस ने संबंधित धाराओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.