Gonda News: विवाहिता की मौत के मामले में दो गिरफ्तार
गोंडा, नवम्बर 4 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। विवाहिता की संदिग्ध मौत मामले में देहात कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बुधवार को पुलिस ने जय देवी पत्नी सुभाष चन्द्र तिवारी, निवासी ग्राम कैथौला डीहा व रामप्रकाश तिवारी पुत्र सुभाष चन्द्र तिवारी, निवासी ग्राम कैथौला डीहा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि पीड़ित मुरलीधर दूबे निवासी नदईपुरवा बमडेरा, थाना कटरा बाजार ने थाना कोतवाली देहात में तहरीर दी कि उनकी पुत्री का विवाह दिनांक 07 मई 2025 को हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार रामप्रकाश तिवारी पुत्र सुभाष चन्द्र तिवारी निवासी ग्राम कैथौला डीहा, थाना कोतवाली देहात के साथ हुआ था। आरोप है कि विवाह के कुछ समय बाद ही दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा आंचल को शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। मृतका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.