गोंडा, अक्टूबर 18 -- Gonda News: रुपईडीह। विवादित मकान का ताला तोड़ उस पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा कर लेने एवं पूछने पर अपशब्द कहते हुए जान से मार डालने व फर्जी मुकदमें में फंसा देने का आरोप पीड़ित ने लगाया है। पीड़ित मोहम्मद अख्तर की शिकायत पर  पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। कौडिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत छितौनी आर्यनगर के निवासी मोहम्मद अख्तर ने पुलिस को एक शिकायती पत्र देकर कहा कि उसका एक मकान कौडिया में पैडीबरा रोड़ पर है।जिसका विवाद उसके साले मुकद्दर पुत्र करम अली से चल रहा है। जिससे मकान खाली पड़ा है और उसमें ताला लगा हुआ है। जिसकी देख भाल समय समय पर करता हूं। कुछ लोगों द्वारा विवादित मकान का ताला व घर में लगा बिजली मीटर तोड़ कर उस पर कब्जा कर लिया। पूछने पर अपशब्द कहते हुए फर्जी मुकदमें में फंसा देने की धमकी दी गई। थानाध्यक्ष ...