Gonda News: विधायक ने किया 153 लाख की सड़क का भूमिपूजन
गोंडा, जुलाई 26 -- Gonda News: तरबगंज, संवाददाता । तहसील क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक प्रेम नरायन पाण्डेय ने रविवार को 153 लाख से बनने वाली सड़क का भूमिपूजन किया। यह सड़क अकौनी डालपुरवा पिच रोड से मड़हा गांव होते हुए झालीधाम से नियावा सम्पर्क मार्ग तक बनेगी । विधायक ने बताया कि 153.44 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस 2600 मीटर सड़क लोगों के लिए काफी लाभदायक सिद्ध होगी। विधायक ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जेसीबी पर नारियल फोड़कर और फीता काटकर सड़क कार्य का शुभारंभ किया। विधायक ने कहा कि डबल इंजन की सरकार गांव-गांव तक पक्की सड़कें पहुंचाने के लिए संकल्पित है। इस मार्ग के बनने से अकौनी, मड़हा, झालीधाम और नियावा सहित आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता सुरेश शुक्ला, त्रियुगी नाराय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.