Gonda News: विद्युतीकरण पूरा कराने की मांग, सीएम को भेजा पत्र
गोंडा, जुलाई 15 -- Gonda News: छपिया, संवाददाता। ग्राम पंचायत घनश्यामपुर ग्रंट के बच्चा पाण्डेय (बतासा पुरवा), गनेश पाण्डेय पुरवा व राजाराम पुरवा में अधूरे पड़े विद्युतीकरण कार्य को पूरा कराने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। भाजपा सेक्टर संयोजक तुषारेन्द्र पाण्डेय ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर शेष कार्य जल्द पूरा कराने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि गांव में विद्युतीकरण कार्य का शिलान्यास बीते साल 23 मई को गौरा विधायक ने किया था। इसके बाद भी अब तक करीब 30 विद्युत पोल, लाइन और ट्रांसफार्मर लगाए जाने का कार्य शेष है। कई बार संबंधित अधिकारियों को शिकायत देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। ज्ञापन में मुख्यमंत्री से शेष खंभे, तार व ट्रांसफार्मर लगवाकर गांव का विद्युतीकरण कार्य शीघ्र पूरा कराने की मांग की गई है। जिससे ग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.