Gonda News: विद्यालय भवन की समस्या का डीएम ने कराया समाधान
गोंडा, अगस्त 6 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। कलेक्ट्रेट में आयोजित जनता दर्शन के दौरान स्थानीय लोगों ने प्राथमिक विद्यालय मनकापुर के जर्जर भवन की समस्या जिलाधिकारी के समक्ष रखी। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने तत्काल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। जानकारी में बताया गया कि नए विद्यालय भवन के निर्माण का प्रस्ताव स्वीकृति के लिए राज्य परियोजना कार्यालय को भेजा जा चुका है। विद्यार्थियों की शिक्षा प्रभावित न हो, इसके लिए जिलाधिकारी ने बिना विलंब किए अधिशासी अभियंता (आरईडी) और जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को निर्देश दिए कि दो दिवस के भीतर विद्यालय में दो शिक्षण कक्ष व एक बरामदे के निर्माण के लिए आवश्यक धनराशि निर्गत की जाए। आगणन तैयार होते ही धनराशि कार्यदायी संस्था को उपलब्ध करा दी गई। जिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.