Gonda News: विद्यार्थियों को सिखाए मक्का की वैज्ञानिक खेती के गुर
गोंडा, सितम्बर 12 -- Gonda News: करनैलगंज, संवाददाता। स्थानीय कृषि महाविद्यालय परिसर में स्नातक कृषि द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल क्रॉप प्रोडक्शन कोर्स के तहत मक्का की वैज्ञानिक खेती का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यार्थियों को मक्का की उन्नत खेती की आधुनिक तकनीकों से अवगत कराना है। खेत पर विद्यार्थियों को भूमि की तैयारी, उन्नत बीज का चयन एवं बीज उपचार, बुवाई की उचित विधि, उर्वरक प्रबंधन, सिंचाई, खरपतवार नियंत्रण तथा कीट एवं रोग प्रबंधन की जानकारी दी जा रही है। शस्य विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. उत्कर्ष सिंह के मार्गदर्शन में चल रहे इस प्रायोगिक कार्य में विद्यार्थियों को आधुनिक कृषि तकनीकों का प्रत्यक्ष अभ्यास कराया जा रहा है। यह भी पढ़ें- उर्वरक विक्रेताओं के लिए समेकित पोषक तत्व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.