Gonda News: वामपंथी लोकतांत्रिक मोर्चा ने किया प्रदर्शन
गोंडा, जुलाई 13 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। वामपंथी लोकतांत्रिक मोर्चा के बैनर तले सोमवार को वाम दलों ने जिला पंचायत टीन शेड में धरना देकर प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्स वादी लेनिन वादी एवं स्वतंत्र संगठनों के लोग भी शामिल हुए। अध्यक्षता सत्यनारायण त्रिपाठी ने तथा संचालन ईश्वर शरण ने किया। सीपीएम के जिला मंत्री कौशलेंद्र पांडे ने कहा कि देश के छात्रों के हित में धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए तथा पेट्रोल में एथेनॉल मिलाना बंद किया जाय। संयोजक जमाल खान ने कहा कि दलित और अल्पसंख्यकों को फर्जी मुकदमे लगाकर जेल भेजा जा रहा या फर्जी एनकाउंटर कर मार दिया जा रहा है। यह भी पढ़ें- भाकपा माले ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.