गोंडा, सितम्बर 25 -- Gonda News: वजीरगंज। ब्लॉक सभागार में गुरुवार को भारत सरकार वस्त्र मंत्रालय के हस्तशिल्प सेवा केंद्र वाराणसी से संचालित हस्तशिल्प चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मंत्री रमापति शास्त्री और पूर्व राज्य मंत्री रामबहादुर सिंह, प्रभारी बीडीओ सतीश तिवारी व ब्लॉक प्रशासक प्रतिनिधि पंकज सिंह ने किया। विभाग के कालीन प्रशिक्षण अधिकारी वाराणसी धनजीत कुमार ने हस्तशिल्प के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर एडीओ आईएसबी पूनम शर्मा, सिद्धनाथ, नंदकिशोर सहित क्षेत्र की स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...