गोंडा, सितम्बर 1 -- Gonda News: वजीरगंज। परिषदीय विद्यालयों में मंगलवार को छात्र-छात्राओं को स्टडी टेबल का वितरण किया गया। वीडीओ मनोज कुमार ने बताया कि उच्च प्राथमिक विद्यालय जमुनहा मझरेटी के कक्षा 6,7,8 की वार्षिक परीक्षाओं में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले तथा प्राथमिक विद्यालय बौगड़ा तथा मझरेती के 3 से 5 तक की वार्षिक परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को स्टडी टेबल दी गई। इस मौके पर प्रधानाध्यापक रविन्द्र शुक्ल, नंदकुमार मिश्र, अशोक, प्रशासक सरवर अली, शिक्षक सतेंद्र रावत, संदीप पटवा आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...