Gonda News: लिव-इन पार्टनर समेत चार लोगों पर मारपीट का केस
गोंडा, नवम्बर 10 -- Gonda News: उमरी बेगमगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव में लिव-इन पार्टनर समेत चार लोगों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। घटना के अनुसार 18 वर्षीय युवती ने आरोप लगाया है कि 22 अक्तूबर की रात करीब 9:30 बजे लिव-इन पार्टनर ने तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की और अपशब्द करते हुए जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष पवन कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी और तीन अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.